प्रयागराज : आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की वार्षिक अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के सैद्धांतिक विषयों की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के दौरान नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह में शामिल प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी, अनुदेशकों और साल्वरों समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रधानाचार्य अशोक कुमार निवासी मम्फोर्डगंज थाना कर्नलगंज, परीक्षा प्रभारी रवि प्रकाश निवासी महेशपुर अंदावा थाना झूंसी, साल्वर शिवम कुमार पुत्र जटाशंकर निवासी बरवा शुकुलपुर थाना मेजा, जय सिंह निवासी खारा बिरतिया थाना मेजा, जितेन्द्र पटेल निवासी बेंदो थाना करछना, दिलीप कुमार पटेल निवासी तेवरिया कला, थाना करछना, अनुदेशक फूल प्रकाश निवासी एडीए कॉलोनी नैनी, अनुदेशक धीरज कुमार शर्मा निवासी कोहड़ार थाना मेजा, राजेश कुमार निवासी लीलापुर कला थाना सराय इनायत तथा राजकुमार मौर्य निवासी बड़ा चाका एग्रीकल्चर थाना नैनी, जिला प्रयागराज तथा विजय सिंह निवासी दमड़ी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।

 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा ये खबर भी पढ़े :  ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम ने मौके से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 5 कम्प्यूटर, 5 मॉनीटर, माउस, की बोर्ड तथा एटीएम-67 के प्रपत्र बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण के संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ मामले की गहन जांच कर रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 51 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न।

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

याचिका में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक के साथ पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग नई दिल्ली। उच्चतम...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का कराए इलाज

डीएम व एसपी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कुबेरनाथ शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा,

संत कबीर नगर, 30 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास...