RSS पदाधिकारी के भतीजे को पुलिस ने उठाया,इंस्पेक्टर पर धमकाने का आरोप
-ठाकुरगंज पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप
-ठाकुरगंज पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप -डीसीपी बोले मामले में कराएंगे निष्पक्ष जांच
लखनऊ। बुधवार ठाकुरगंज पुलिस पर RSS की पदाधिकारी और बीजेपी की महिला नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनके भतीजे को ठाकुरगंज पुलिस ने जबरन उठा लिया। उसकी पिटाई की,और मोबाईल भी छीन लिया। महिला नेता का कहना है कि उनका भतीजा घंटा घर के पास चाय की दुकान लगवाता है।
आरोप लगाया कि सतखंडा चौकी इंचार्ज दुकान लगाने के एवज में उससे लम्बे समय से रूपये देने की मांग कर रहा था। पैसा न देने के कारण बुधवार उसे उठा लिया। महिला नेता का कहना है कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वह थाने पहुंची।
आरोप है कि इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी देने से मना कर दिया। इसके साथ ही उनके साथ भी अभद्रता की। उन्हें महिला पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी दी। इस मामले में डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित का कहना है कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक़ ठाकुरगंज इलाके में रुखसाना रहती हैं। रुखसाना ने बताया कि वह आरएसएस की पदाधिकारी हैं। इसके साथ ही बीजेपी की नेता भी हैं। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा मोमिन घंटा घर के पास चाय की अस्थाई दुकान लगवाई है। रुखसाना ने सतखंडा चौकी इंचार्ज हेमू पटेल पर आरोप लगाया कि घंटाघर के आस-पास दुकान लगाने के लिए वह वसूली करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे से भी हेमू पटेल ने पैसा देने की बात कही थी। यह बात उनके भतीजे ने उनको बताई। रुखसाना ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से शिकायत की थी। उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने क्षेत्रीय डीसीपी से मिलकर इसकी शिकायत करने को कहा। उनका कहना है कि व्यस्तता के कारण वह डीसीपी से नहीं मिल पाई।
उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों से वह दिल्ली में थी। आरोप लगाया कि इस दौरान चौकी इंचार्ज हेमू पटेल ने सवार उससे अभद्रता की। आरोप लगाया कि जेल भेजने की धमकी भी दी। रुखसाना ने बताया कि बुधवार शाम ठाकुरगंज की पुलिस उनके भतीजे को उठाकर ले गई। जब उन्हें इसकी जानकारी वह थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस्पेक्टर ठाकुरगंज से इसकी जानकारी मांगी। रुखसाना का कहना है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने उन्हें जानकारी देने से इंकार कर दिया। और थाने से चले जाने के लिए कहा।
रुखसाना का कहना है कि उन्होंने इस बात कि शिकायत डीसीपी के सीयूजी नंबर पर की। फोन पीआरओ ने उठाया। उन्होंने पीआरओ को पूरा मामला बता दिया। रुखसाना ने थाना प्रभारी ठाकुरगंज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें धमकाया और कहा कि उस लड़के पर ऐसे धाराएं लगाऊंगा की कभी नहीं छूटेगा। रुखसाना ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने महिला पुलिस बुलाकर उन पर भी कार्रवाई करने की धमकी दी।
पूरे में जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश दीक्षित,डीसीपी वेस्ट
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
