सड़क निर्माण में देरी पर भड़के लोग, सड़क पर प्रदर्शन, भ्रष्टाचारी के खिलाफ लगाये नारे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊइस्माइल गंज द्वितीय वार्ड में सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के साथ में लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने पीडब्ल्यूडी मुर्दाबाद और भ्रष्टाचारी होश में आओ का नारा लगाते हुए जमकर नारेबाजी की है।

लोगों ने बताया कि एक महीने पहले स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा की थी, लेकिन काम अभी तक नहीं शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण कार्य जल्दी शुरु नहीं हुआ तो प्रदर्शन और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारी किशोरी लाल चौराहा से चौहान प्लाजा तथा फैजाबाद रोड से रजत डिग्री कॉलेज तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवंबर 2025 में दोनों सड़कों के निर्माण के लिए करीब 32-32 लाख रुपए के ई-टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
 
क्षेत्रवासियों ने बताया कि ये दोनों सड़कें अंदरूनी लगभग दो दर्जन मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बोले सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
प्रदर्शन में कल्याणी बिहार विकास समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह, करमजीत पाठक, मोहित मिश्रा, हरिशंकर राजभर, राजकुमार निगम, अरुण सिंह, पप्पू तिवारी, पंकज सोनी, पुष्पा सिंह, भालचंद्र चौहान, सुरेंद्र वर्मा, सुभाष, दिनेश कुमार मिश्रा, गयादीन समेत करीब 50 स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत

आईएनएस सुदर्शनी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभियान में बढ़ाया भारत का गौरव नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस...
राष्ट्रीय 
भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत