ट्रॉमा सेंटर पर बिना शुल्क के नहीं मिलता रोगियों को उपचार, शव वाहन में शव ले जाने पर धुलाई के नाम पर भी लिया जाता है पैसा

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture


फिरोजाबाद, स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर मैं तीमारदार अपने मरीज को अच्छा इलाज कराने के लिए लेकर आते हैं परंतु यहां पर लोगों की जेब देख कर इलाज किया जाता है 
केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन को बचाने के लिए करोड़ों रुपए का बजट इस महाविद्यालय से सम्बद्ध अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर  को दे रही है, सरकार चाहती है,कि हर छोटे से छोटे तबके के व्यक्ति को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया हो सके इसके लिए सरकार ने उपचार में कार्य आने वाली छोटी बड़ी मशीनों का भी प्रबंध किया है। और डॉक्टरों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है, लेकिन उसके बावजूद भी इलाज लोगों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर यदि कोई विषाक्त  खाकर आता है, तो उसके  तीमारदार से यह कहकर पैसे लिए जाते हैं, कि आप पैसे नहीं दोगे तो सूचना पुलिस को भेज देंगे जिससे आपको परेशानी के साथ बदनामी भी होगी इस भय से तीमारदार पैसे देने के लिये मजबूर हो जाता है। वही किसी मरीज को यूरिन की समस्या है। तो उसके फौलीज (पेशाब की नली) डालने के लिए पैसे लिये जा रहे हैं, यदि उसने पैसे दे दिए तो फौलीज डाल दी जाती है। अन्यथा वह परेशान होकर कहीं अनियंत्रित जाने के लिए मजबूर हो जाता है। यही नहीं यदि किसी मरीज की उपचार के दौरान मौत हो जाती है। तो उसके लिए निशुल्क शव वाहन मौजूद हैं। शव गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद मृतक के परिजनों से गाड़ी धुलाई के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन घटनाओ के संबंध में अधिकारियों को मालूम नहीं है। सब कुछ मालूम होते हुए भी वह कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। जिससे इन लोगों के हौसले बुलंद हैं, ऐसे लोग सरकार की योजनाओं में अपने स्वार्थ के चलते  पलीता लगा रहे हैं।
गौरतलब है, कभी-कभी तो रोगियों के तीमारदारों से वार्डो में पलँग उपलब्ध न होने के नाम पर भी रुपये लिए जाते है। रोगी के तीमारदार के सामने मजबूरी यह होती है, कि उसे अपने मरीज को सही कराना होता है। इस लिये उसे यह सब मजबूरीवश करना पड़ता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक