ट्रेन में बदल गए यात्रियों के नकदी-जेवर से भरे बैग,संयुक्त टीम ने बैग ट्रेस कर सुरक्षित लौटाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊबुढ़वल जा रही ट्रेन में यात्रियों के बैग गलती से बदल गए। दोनों बैगों में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान था, जिसकी कुल कीमत करीब 5.56 लाख रुपए बताई गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ घंटों में बैग ट्रेस कर दोनों यात्रियों को उनका सामान सुरक्षित लौटा दिया।

घटना ट्रेन संख्या 15203 की है। गोमतीनगर निवासी सुप्रिया शबनम अपने परिवार के साथ S-3 कोच की सीट नंबर 19 पर यात्रा कर रही थीं। उनके पास लाल रंग का बैग था, जिसमें जेवरात, नकदी और कपड़े रखे थे। उसी कोच में सीट नंबर 17, 18 और 20 पर अन्य यात्री भी सफर कर रहे थे, जो बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए। उतरते समय वे गलती से सुप्रिया का बैग अपने साथ ले गए और अपना बैग वहीं छोड़ गए। बैग बदलने की जानकारी होने पर सुप्रिया ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद अपराध आसूचना शाखा लखनऊ और आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल की टीम हरकत में आई। अधिकारियों ने सर्विलांस, मोबाइल डेटा और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से बैग लेकर उतरे यात्री की पहचान की।

जांच के दौरान टीम सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित गोंडा देवरिया गांव पहुंची, जहां ओमकार नामक यात्री के पास महिला का बैग बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों यात्रियों के बैग गलती से आपस में बदल गए थे। जीआरपी और आरपीएफ के अनुसार एक बैग में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य सामान समेत करीब 5.36 लाख रुपए का माल था, जबकि दूसरे बैग में लगभग 25 हजार रुपए कीमत के जेवर व कपड़े थे। दोनों बैगों की कुल कीमत 5.56 लाख रुपए आंकी गई।

डी.पी.आर.ओ. से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आन्दोलन ये खबर भी पढ़े : डी.पी.आर.ओ. से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आन्दोलन

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत