दमनात्मक नीति के खिलाफ ऊर्जा निगमों में आक्रोश, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का एकतरफा निर्णय घोषित किए जाने के बाद से ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। निजीकरण थोपने की कोशिशों के साथ-साथ बिजली कर्मियों पर लगातार दमनात्मक एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे पूरे विभाग में भय, असंतोष और टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 18.02.57 (1)

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग ये खबर भी पढ़े : आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

संघर्ष समिति ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं का निरंतर उत्पीड़न किया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाहियां, स्थानांतरण, निलंबन तथा मानसिक दबाव जैसी कार्रवाइयों ने ऊर्जा निगमों में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल पैदा कर दिया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव विकास कार्यों एवं विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि मार्च 2023 के आंदोलन तथा वर्तमान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के नाम पर बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल वापस कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों का मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। बिजली कर्मियों ने उनके नेतृत्व में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्य करते रहेंगे।

संघर्ष समिति ने प्रदेश के समस्त बिजली कर्मियों से आह्वान किया है कि निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं सर्वोच्च प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 535वें दिन आज प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मियों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रखा गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद में निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ

गाजियाबाद। जहांगीराबाद और शिकारपुर में अपनी पहचान बना चुके निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुक्रवार को गाजियाबाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 21...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी पर किरेन रिजिजू का जवाब

राज्यसभा में हंगामे के बाद सभा सोमवार तक के लिए स्थगित नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी पर किरेन रिजिजू का जवाब

सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, मुंबई की महापौर रितु तावड़े और शहर के प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की...
महाराष्ट्र 
सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ

गाजियाबाद। जहांगीराबाद और शिकारपुर में अपनी पहचान बना चुके निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुक्रवार को गाजियाबाद के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में निर्मल पहलवान ढाबा की तीसरी शाखा का शुभारंभ

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 21...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग, जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेगा सवर्ण आर्मी

बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई