देवरिया के बरहज में आग का तांडव, झोपड़ी जलने से दिव्यांग महिला की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें आग की चपेट में आने से एक दिव्यांग महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी किशुन ने गांव से पश्चिम कोटवा देवार में फसलों की रखवाली के लिए एक झोपड़ी तैयार की थी, जहां वे पशुओं को भी रखते थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय दियारा क्षेत्र में खेतों के सूखे डंठलों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी।

तेज पछुआ हवा के चलते आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलते हुए झोपड़ी के पास पहुंच गई। उस समय किशुन की दिव्यांग पत्नी बचिया देवी (40) झोपड़ी में अकेले मौजूद थीं।

झोपड़ी से उठती ऊंची लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया और बचिया देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। उपजिलाधिकारी हरी शंकर लाल, तहसीलदार अरुन कुमार तथा थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी हरी शंकर लाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

निषादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन ये खबर भी पढ़े : निषादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

120 किमी/घंटा की रफ्तार, सामने तीन युवक...नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी चूक!

मप्र के रतलाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की सुरक्षा में चूक एक्सप्रेसवे पर गुजरते काफिले के सामने आए तीन युवक...
मध्य प्रदेश 
120 किमी/घंटा की रफ्तार, सामने तीन युवक...नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी चूक!

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः लोकल ट्रेनों में बम धमाकों से दहल गई मुंबई देश को लगी थी गहरी...
महाराष्ट्र 
क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण...
राष्ट्रीय 
'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

उत्तर प्रदेश

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव