उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2025 के शुभ अवसर पर, जनपदीय पुलिस द्वारा स्थानीय हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में लगाई गयी प्रदर्शिनी

मिशन शक्ति फेज 5, आपातकालीन सेवा, यातायात सुरक्षा के साथ अन्य योजनाओं के लिए किया जागरूक 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2025 के शुभ अवसर पर, जनपदीय पुलिस द्वारा स्थानीय हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में लगाई गयी प्रदर्शिनी

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रदर्शिनी लगाई गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही, जिसमें प्रदेश की पुलिस की ऐतिहासिक, आधुनिक और तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी और प्रदर्शन के सन्दर्भ में जानकारी व संकट प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं का परिचय दिया गया। *सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, और यातायात सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी।एंटीरोमियो टीम द्वारा #मिशन_शक्ति_फेज़_5 के तहत साइबर-1930 जागरूकता अभियान के क्रम में #पुलिस_की_पाठशाला लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को #WomenPowerline-1090,181,112 #CMHelpline-1076 व विभिन्न योजनाओं के बारे मे जागरूक करने के सम्बन्ध में ,
#WomenEmpowerment
#MissionShakti5, यातायात जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति अभियानों पर प्रदर्शिनी आधारित रही।
मुख्य अतिथि ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का माध्यम बताया। जनपदीय पुलिस ने सभी नागरिकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और प्रदेश के विकास और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दोहराया।
 
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां