निषाद समाज ने विमुक्ति दिवस पर अधिकारों को लेकर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक निषाद एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद के नेतृत्व में सोमवार को निषाद समाज के लोगों ने विमुक्ति दिवस पर शास्त्री चौक क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह सचिव भारत सरकार नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भेजे ज्ञापन में विमुक्त जनजाति (डीएनटी) एवं निषाद वंश की उपजातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने तथा जातिगत जनगणना में सही स्थिति दर्ज किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि निषाद वंश की विभिन्न पर्यायवाची जातियों को जनगणना में एक ही नाम के अंतर्गत दर्ज किया जाए तथा ‘मझवार’ के कॉलम में विमुक्त जनजाति (डी-टी-)  का उल्लेख किया जाए, जिससे समाज की वास्तविक संख्या का सही आंकलन हो सके। निषाद समाज ने उत्तर प्रदेश में निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर अनुसूचित जाति (एस.सी.)  की सूची में शामिल करने की मांग की। साथ ही संविधान समीक्षा आयोग की सिफारिशों के अनुरूप विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, नौकरी और राजनीति में आरक्षण तथा पेंशन की सुविधा दिए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई।
इसके अलावा वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के सेनानियों के गांवों को ‘आदर्श शहीद गांव’ घोषित करने और उनके परिवारों को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिए जाने की मांग रखी गई।
जिला अध्यक्ष अशोक निषाद और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निषाद समाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद लगातार निषाद समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज की जायज मांगें जल्द पूरी होंगी।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अजय कुमार निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद, हरिप्रसाद साहनी, पीताम्बर, गोरखनाथ निषाद, धनपत कुमार, बृजमोहन निषाद, प्रेमचंद निषाद, यमुना निषाद, विजय कुमार निषाद, रेनू निषाद, योगेंद्र कुमार गौतम, सोहनलाल, वृजमोहन निषाद, विजय कुमारी, बृजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद