उप्र के लखनऊ में सहारा शहर की भूमि पर बनेगा "नया विधान भवन"

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नया भव्य और आधुनिक तकनीक से लैस विधानभवन का निर्माण कराया जाएगा। यह नया कॉम्प्लेक्स गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस नये विधानभवन के बनने से हजरतगंज में बना 98 साल पुराना विधानभवन रिटायर होकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

नगर निगम ने वर्ष 1994 में सहारा इंडिया समूह को 30 साल की लीज पर गोमती नगर में 245 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी। पिछले साल 2025 में लीज खत्म हो गई। लीज की शर्तों के उल्लंघन और अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम व एलडीए ने जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली। कुल 245 एकड़ प्रस्तावित भूमि में 170 एकड़ नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए के स्वामित्व की है। इसी जगह पर अब उत्तर प्रदेश का हाईटेक विधानभवन तैयार किया जाएगा।

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, संघर्ष समिति ने रिक्त पद भरने की उठाई आवाज

इस नये कॉम्प्लेक्स को भविष्य में परिसीमन के बाद बढ़ने वाली विधायकों की संख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। परिसर में विधानसभा के अलावा विधान परिषद, मंत्रियों के चैंबर, आधुनिक सुविधाएं, बेहतर पार्किंग, ग्रीन एरिया और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और पूरी तरह से पेपर लेस तकनीक के साथ सुगम वीआईपी मूवमेंट के हिसाब से विकसित (डिजाइन) किए जाने की योजना है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नए विधानभवन निर्माण को लेकर डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन का टेंडर जारी किया गया है। इस टेंडर प्रक्रिया में इच्छुक कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट का चयन होने के बाद प्रोजेक्ट की विस्तृत कार्य योजना (डीपीआर) और कुल निर्माण लागत तय की जाएगी। इस पूरी परियोजना के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तकनीकी पहलुओं पर काम करेगा। कंसल्टेंट की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। डिजाइन फाइनल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को 2026-27 के बजट में नये विधान भवन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। शासन ने चार फरवरी को ही एलडीए को जगह तय कर डिजाइन प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।

98 साल पुराना विधानभवन होगा रिटायर

उत्तर प्रदेश का विधानभवन (विधानसभा) 21 फरवरी 1928 में हजरतगंज क्षेत्र में बनकर तैयार हुआ था। लगभग 98 साल पुराने विधान भवन में वर्तमान में बढ़ती विधायकों की संख्या को देखते जगह की कमी हो रही है। वहीं वीआईपी मूवमेंट और सदन सत्र के दौरान मुख्य मार्ग होने के चलते यातायात व्यवस्था पर असर पड़ता है। नये विधानभवन के बनने से इन सब से निजात मिल सकेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती