नवागत उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार

कार्यभार संभालते ही अधिकारियों संग बैठक, बोले- शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। जनपद के नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोषागार पहुंचकर महत्वपूर्ण पत्रावलियों एवं पंजिकाओं में हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

राजस्थान के जयपुर के मूल निवासी हैं घनश्याम मीणा
घनश्याम मीणा वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं।जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी दूसरी तैनाती है। इससे पहले वह करीब 19 माह तक हमीरपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। उन्नाव आने से पूर्व वह फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वह अंबेडकर नगर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 4 साल पुरानी फोटो बनी गिरफ्तारी की वजह, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

“जनता तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ”

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए नवाचार आधारित योजनाएं लागू की जाएंगी और “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य होगा। आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

24 घंटे में शिकायत निस्तारण का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा तथा ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनता की समस्याओं का आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ समाधान कराया जाएगा।

राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बोले- फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनें अधिकारी
मीडिया वार्ता से पूर्व जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं और शिकायत निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक योजना की प्रगति संतोषजनक होनी चाहिए और समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जिला स्तर पर शिकायतों की संख्या कम हो, इसके लिए अधिकारी सक्रियता से कार्य करें।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने, न्यायालय संबंधी मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पूर्ण सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विधेश, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें जयपुर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को जागुवास फ्लाईओवर के ऊपर उस समय...
राजस्थान 
हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल