द ऐशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नीलांश प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र के जसलई रोड स्थित द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ में किया सम्मानित
 द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नीलांश प्रताप सिंह ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के दौरान आगरा मण्डल में टॉप किया था।
जिसको लेकर नीलांश प्रताप सिंह सोमवार दिनाँक 01 जून 2026 को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नीलांश को प्रमाण-पत्र, एक टेबलेट और एक लाख रुपये का चैक एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर राजेन्द्र यादव ने उसको बहुत -बहुत बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्र द्वारा जैसे ही मोबाइल पर  इस सम्मान को प्राप्त करने की जानकारी दी गयी ,उसी पल  द एशियन सीनियर स्कूल के समस्त स्टाफ में खुशी का ठिकाना नही रहा और सभी ने भी उसे इस सम्मान के लिये बहुत-बहुत बधाई दी।
लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र नीलांश प्रताप की माँ आशा राठौर उसके साथ उपस्थित रही। छात्र एवं उसकी माँ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गये सम्मान से बहुत खुश है। 
इसके लिये वह अपने गुरुजन व स्कूल के डायरेक्टर सर का बहुत बहुत आभारी है। जिनके द्वारा दी गयी शिक्षा के कारण आज उसे मुख्यमंत्री के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठने का अवसर मिला।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ संकट बरकरार , कुछ हिस्सों में फिर मंडराया खतरा

गुवाहाटी।असम बाढ़ की विभीषिका से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है कि राज्य के कई हिस्सों में खतरा...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ संकट बरकरार , कुछ हिस्सों में फिर मंडराया खतरा

राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में...
राजस्थान 
राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई शहरों में जलभराव

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन-2026...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश

उत्तराखंड में बारिश का असर, चारधाम मार्ग कई जगह बंद

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में बारिश का असर, चारधाम मार्ग कई जगह बंद

भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गुरुवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।...
राज्य  बिहार 
भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न  समस्याओं एवं बढते शोषण को देखते...
उत्तर प्रदेश 
 सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

लखनऊ में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की पीजीआई थाना पुलिस, दक्षिणी जोन की सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा खेल पकड़ा गया