मानवता की सेवा के लिए अंगदान महादान: मेडिकल कॉलेज मेंआयाेजित हाेगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंग और ऊतक दान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ; प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
लखीमपुर खीरी। जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (ASMC) में आगामी 25 और 26 अप्रैल 2026 को अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता (Medical Altruism) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) वाणी गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मंगलवार काे इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग एवं ऊतक दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को 'परोपकारार्थमिदं शरीरम्' के विचार से जोड़ना है।

बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : बरायमय खेड़ा में भंडारे का आयोजन 

यह सम्मेलन शासन के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ब्रजेश पाठक द्वारा भी इस सम्मेलन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

महर्षि दधीचि की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा, "भारतीय परंपरा में परोपकार के लिए देह त्याग की गौरवशाली संस्कृति रही है। महर्षि दधीचि का उदाहरण हमारे सामने है।

इसी भावना को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ते हुए 'MEDICALTRUISM' (चिकित्सा-सत्य) कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को अंग प्रत्यारोपण की बारीकियों और इसकी नैतिक चुनौतियों पर चर्चा करने का मंच मिलेगा।

देशभर के दिग्गज चिकित्सक होंगे शामिल
कॉन्फ्रेंस में SGPGI लखनऊ, KGMU, मेदांता और अपोलो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।

25 अप्रैल: प्रो. जिया हाशिम, प्रो. राजेश हर्षवर्धन, और डॉ. विष्णु शंकर शुक्ला जैसे विशेषज्ञ वेंटिलेटर की भूमिका, अंगदान के कानूनी पहलुओं और किडनी ट्रांसप्लांट की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

26 अप्रैल: डॉ विश्वजीत सिंह, डॉ अरुण शर्मा, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. तूलिका चंद्रा और डॉ. आकांक्षा वर्मा लिवर ट्रांसप्लांट, रक्त के तर्कसंगत उपयोग और देह दान की विरासत पर प्रकाश डालेंगे।

आयोजन के मुख्य आकर्षण
डॉ. गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अजय सिंह (कुलपति, UPUMS सैफई) होंगे। कॉन्फ्रेंस में केवल वैज्ञानिक सत्र ही नहीं, बल्कि: छात्र-छात्राओं के लिए वैज्ञानिक गतिविधियां भी होंगी।

पंजीकरण और व्यवस्था
कॉन्फ्रेंस के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। पंजीकरण के लिए यूजी छात्रों से लेकर सीनियर रेजिडेंट्स और डेलीगेट्स के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

आयोजन समिति में डॉ. आर.के. कोली और डॉ. अमित गुप्ता (CMS) सहित कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अंत में डॉ. वाणी गुप्ता ने अपील की कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक से अधिक संख्या में इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनें ताकि अंगदान के इस महाभियान को एक नई गति मिल सके। इस दौरान उपप्रधानाचार्य डॉ राजेश झींगरन व डॉ इंद्रेश राजावत मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत