मेरे सबसे पहले गुरु मेरे माता-पिता — गौरव बंसल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। गुलमोहर एन्क्लेव निवासी गौरव बंसल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कहा कि मेरे जीवन के सबसे पहले गुरु मेरे माता-पिता श्रीमती पूनम बंसल और श्री बुद्ध प्रकाश बंसल जी हैं। इन दोनों ने ही मुझे उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवन में व्यवहारिकता, संस्कार और सही-गलत की समझ भी मुझे इन्हीं से मिली है।

उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की तीसरी गुरु मेरी पत्नी अनुजा बंसल हैं। उन्होंने मुझे केवल जीवनसाथी के रूप में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में एक मजबूत सहारा बनकर संभाला है। जब भी जीवन में मुश्किल समय आया, अनुजा हमेशा ढाल बनकर मेरे सामने खड़ी रहीं। मेरे सुख में खुश होने के साथ-साथ मेरे दुख-दर्द को भी अपना समझकर मेरे साथ खड़ी रहीं।

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

5sep612

गौरव बंसल ने कहा कि अनुजा ने मुझे धैर्य, परिवार को साथ लेकर चलने और विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से आगे बढ़ने की सीख दी है। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह बिना किसी स्वार्थ के हर कदम पर मेरा साथ देती हैं और मेरी कमियों को भी समझकर मुझे बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। 

मेरे जीवन में मेरी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता के संस्कारों के साथ-साथ मेरी पत्नी अनुजा का विश्वास, सहयोग और त्याग भी बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल वह नहीं होता जो हमें किताबों का ज्ञान दे, बल्कि वह भी गुरु होता है जो अपने व्यवहार और जीवन से हमें कुछ सिखाए। इस दृष्टि से मेरे माता-पिता मेरे प्रथम गुरु और मेरी पत्नी मेरी जीवन की ऐसी गुरु हैं, जिनसे मैं आज भी हर दिन कुछ न कुछ सीखता हूं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आम यात्री बनकर दिल्ली मेट्रो में पीएम मोदी ने किया सफर, बच्चों से की बात

मेट्रो सफर में बच्चों से PM मोदी ने पूछा- क्या देश की प्रगति पर चर्चा करते हैं? नई दिल्ली। प्रधानमंत्री...
राष्ट्रीय 
आम यात्री बनकर दिल्ली मेट्रो में पीएम मोदी ने किया सफर, बच्चों से की बात

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन असम के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

गुवाहाटी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को असम पहुंचे। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन असम के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

24 मरीजों का इलाज जारी; प्रशासन ने शुरू की स्क्रीनिंग
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम एक वाहन के सड़क पर पलटने से एक नेपाली मजदूर की...
राज्य  हिमाचल 
रामपुर में वाहन पलटने से मजदूर की मौत, पांच घायल

मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील अंतर्गत आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से 6...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के सागर जिले में जहरीली शराब से 6 ग्रामीणों की मौत

उत्तर प्रदेश

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

24 मरीजों का इलाज जारी; प्रशासन ने शुरू की स्क्रीनिंग
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय