NCR की हवा बनी ‘साइलेंट किलर’: CO₂ व प्रदूषण पर ENT विशेषज्ञ डॉ. बी.पी. त्यागी की चेतावनी 10 साल में आबादी एक चौथाई रह जाएगी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

उत्तर भारत, खासकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में तेजी से बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल गाजियाबाद के चेयरमैन और प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. बी.पी. त्यागी ने बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि NCR की हवा अब सिर्फ प्रदूषित नहीं, बल्कि जीवन के लिए एक साइलेंट किलर बन चुकी है।

IMG_20251120_115051

डॉ. त्यागी के अनुसार वायु में बढ़ता प्रदूषण, पौधों पर जमती धूल और CO₂ का असामान्य स्तर एक ऐसे स्वास्थ्य संकट को जन्म दे रहे हैं, जिसका असर आने वाली पीढ़ियों पर साफ देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्तों पर जमी धूल के कारण पौधे पर्याप्त मात्रा में CO₂ अवशोषित नहीं कर पा रहे, जिससे वातावरण में इसका स्तर लगातार बढ़ रहा है और ऑक्सीजन उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं ने वन स्टॉप सेंटर का लिया प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं ने वन स्टॉप सेंटर का लिया प्रशिक्षण

बंद कमरों में CO₂ स्तर खतरनाक स्तर पर पहुँच रहा

राजधानी में 11 जून से सजेगा ‘चबूतरा थियेटर फेस्टिवल’ का मंच ये खबर भी पढ़े : राजधानी में 11 जून से सजेगा ‘चबूतरा थियेटर फेस्टिवल’ का मंच

डॉ. त्यागी ने बताया कि बंद घरों, कमरों और ऑफिसों में CO₂ का स्तर सामान्य सीमा 400–800 PPM से कहीं अधिक पाया जा रहा है। बढ़ा हुआ CO₂ सबसे पहले सिरदर्द, चक्कर, बेचैनी, थकावट और दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा करता है, जिनको लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।

कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण  ये खबर भी पढ़े : कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

उन्होंने बताया कि

1400 PPM पर व्यक्ति की मानसिक क्षमता 25% तक घट जाती है।

निर्णय लेने की क्षमता 50% तक कम हो जाती है।

पौधों द्वारा CO₂ उपयोग न कर पाने से ऑक्सीजन का स्तर गिरना और CO₂ बढ़ना मोटापे जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा दे रहा है।


स्थिति जब 2500–5000 PPM के बीच पहुंचती है तो शरीर में भारीपन, सुस्ती, नींद और दिमागी धुंध बढ़ जाती है।
जबकि 5000 PPM से अधिक का स्तर शरीर के लिए जानलेवा माना जाता है, यह बेहोशी, लकवा, फेफड़ों की विफलता, दौरे और स्ट्रोक जैसी स्थितियां पैदा कर सकता है।

10 साल में आबादी एक चौथाई होने की चेतावनी

डॉ. त्यागी ने बेहद गंभीर अंदाज़ में कहा कि अगर लोग प्रदूषण से बचने के लिए पहाड़ों जैसी साफ हवा वाली जगहों की ओर नहीं गए, तो अगले 10 वर्षों में NCR की आबादी एक चौथाई तक सिमट सकती है।
उनके अनुसार जहरीली हवा इंसान को धीरे-धीरे अंदर से खत्म कर रही है यह सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि दिमाग, दिल, नर्वस सिस्टम और इम्यून सिस्टम को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।

बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।

डॉ. त्यागी ने बताए जरूरी उपाय

घर और ऑफिस में एयर प्यूरीफायर का उपयोग अनिवार्य करें।

कमरों की हवा नियमित रूप से बदलें।

एग्जॉस्ट सिस्टम, एयर फिल्टर और खुली खिड़कियों के पास फ़िल्टर लगाएँ।

प्रदूषण के पीक सीजन में निर्माण कार्य व बाहरी गतिविधियाँ कम करें।

बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीज अतिरिक्त सावधानी रखें।

हवा साफ नहीं हुई तो अस्पताल भी कम पड़ जाएंगे

अंत में डॉ. त्यागी ने कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वायु प्रदूषण से पैदा होने वाला स्वास्थ्य संकट इतना बड़ा होगा कि अस्पतालों में जगह भी कम पड़ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभी चेत जाएं, नहीं तो आने वाली पीढ़ियाँ इसकी भारी कीमत चुकाएंगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही कोलकाता...
पश्चिम बंगाल 
दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया...
राजस्थान 
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में...
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

ऑबर्न। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मुकाबले में बुधवार को आइसलैंड को 3-0...
खेल 
आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

उत्तर प्रदेश

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ। पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण महिगवां थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रात्रि गश्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित धर्मांतरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी