महोबा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया शुभारंभ

Published By Nitin Namdev
On
Nitin Namdev Picture

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महोबा नगर स्थित शिव तांडव पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। महोबा में भी भाजपा कार्यकर्ता जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित महोबा के निर्माण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

14 जून की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकलविहीन कराने के निर्देश, केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी ये खबर भी पढ़े : 14 जून की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकलविहीन कराने के निर्देश, केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nitin Namdev Picture

नितिन नामदेव को पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है और वह उत्तर प्रदेश के महोबा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बेलडांगा हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुलाकात की। राज्यपाल बागडे...
गुजरात 
जयपुर:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

शिक्षक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टली

पटना। चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के बीच हुए विवाद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
शिक्षक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टली

बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

बूंदी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बूंदी जिले की केशवरायपाटन, तालेड़ा और हिंडोली पंचायत समितियों में सफाई...
राजस्थान 
 बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला

कानपुर,। रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार को एक 92 वर्षीय बुजुर्ग का कई दिन पुराना शव उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला