अधिवक्ता पर चाकू से हमला, 21,800 रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
पुलिस मुकदम दर्ज कर जांच में जुटी
Published By Harshit
On
सुशांत गोल्फ सिटी का मामला
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कार से घर लौट रहे एक अधिवक्ता पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनसे 21,800 रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकरनगर के आलापुर निवासी अधिवक्ता सचिन कुमार मौजूदा समय में इंदिरानगर के जरहरा क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात करीब 9:30 बजे वह पीजीआई से शहीद पथ के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। सचिन के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कार में रखे 21,800 रुपए लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।
घटना के बाद सहमे अधिवक्ता ने अगले दिन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
नवीनतम
श्रद्धांजलि: सियासत की काल कोठरी में उम्मीदों की रौशन मशाल थे स्वo आलमबदी
Published On
By Harshit
प्रदेश की 13वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभाओं में भी जीत हासिल कर 5 बार बने विधायक पिछले कई वर्षों...
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक
Published On
By Shishir Patel
लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
संपादकीय: चीनी रोबोट पर रोक! राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला
Published On
By Harshit
फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन द्वारा लागू सख्त कदम से वैश्विक तकनीकी गलियारों में हलचल हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
उत्तर प्रदेश
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Published On
By Shariq nasiry
बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक
Published On
By Shishir Patel
लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी
Published On
By Shishir Patel
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
आउटसोर्सिंग भर्ती के नाम पर ठगी से रहें सावधान, दलालों के झांसे में न आएं: मेडिकल कॉलेज प्रशासन
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
