अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने सीएम योगी से की भेंट
पदभार ग्रहण करने के बाद धर्मपाल सिंह से भी मिले, अल्पसंख्यक कल्याण पर हुई चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मोहसिन रज़ा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मोहसिन रज़ा ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यक समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए आयोग की भूमिका और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
