नाबालिग प्रेमी ने किशोरी की हत्या कर शव बोरी में फेंका

परिजन को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद । जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी की उसके नाबालिग प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर कुम्हौली गांव के पास काली नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा थी। उसका गांव के ही 16 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इस संबंध की जानकारी होने पर उन्होंने किशोरी को डांटा था, जिसके बाद दोनों ने साथ भागने की योजना बनाई।

भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत के लिए तैयार : ओवैसी ये खबर भी पढ़े : भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत के लिए तैयार : ओवैसी

आरोप है कि 28 मार्च की शाम को किशोर ने किशोरी की छोटी बहन को नशीली टैबलेट दी और उसे बड़ी बहन को देने के लिए कहा। यह टैबलेट दूध में मिलाकर किशोरी को दी गई, जिसे पीने के बाद घर में मौजूद मां, भाई-बहन और बुआ बेहोश हो गए। इसके बाद देर रात किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से जेवर और नकदी लेकर निकल गई।

अगली सुबह जब पिता ड्यूटी से लौटे तो परिजनों को होश आया और बेटी के गायब होने की जानकारी हुई। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। 29 मार्च को पुलिस चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 30 मार्च को पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और किशोर को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। उसके निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कुम्हौली गांव के पास काली नदी किनारे झाड़ियों से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद किया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर किशोरी की पहचान की।

आरोपी ने बताया कि 28 मार्च की रात वह किशोरी को खेत में ले गया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में रखकर बाइक से नदी किनारे फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल दो आरोपियों की भूमिका सामने आई है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...