सुशांत गोल्फ सिटी में मामूली विवाद बना जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल के बाहर हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 22 फरवरी 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। पीड़ित नमन भटियानी अपने मित्र तुषार त्यागी के साथ मौजूद थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने कुर्सी, टेबल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में तुषार त्यागी के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि नमन भटियानी का सिर भी फट गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने कार से बेहोश युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। टेक्निकल और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दबिश देते हुए पुलिस ने तेजस सिंह (23 वर्ष) और गौरव पाण्डेय (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में अन्य आरोपियों—आदित्य मिश्रा, विपुल सिंह, आयुष कालिया, शुभम ठाकुर समेत कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

मेष  संचार कौशल में सुखद वृद्धि होगी। चाहे  बातचीत कर रहे हों, नेटवर्किंग कर रहे हों या रचनात्मक विचार वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर