फर्रुखाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेेें जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद ।जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद फर्रुखाबाद में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में दो कार्यदायी संस्थाएं, मै० जी०वी०पी०आर० एवं मै० वी०टी०एल० गजा द्वारा पेयजल योजनाओं का निर्माण एवं संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।
मै० जी०वी०पी०आर० द्वारा अब तक 66 उच्च जलाशयों का निर्माण, 181 पेयजल योजनाओं में नियमित जलापूर्ति तथा 61 योजनाओं का ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण पूर्ण किया जा चुका है।
इसी प्रकार मै० वी०टी०एल० गजा द्वारा अब तक 148 उच्च जलाशयों का निर्माण, 100 पेयजल योजनाओं में नियमित जलापूर्ति तथा 158 योजनाओं का ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।
जिलाधिकारी  फर्रुखाबाद द्वारा मै० जी०वी०पी०आर० को निर्देशित किया गया कि शेष कार्यों को शीघ्रता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत