फर्जी पिता खड़ा कर कराया जमीन का बैनामा, मास्टरमाइंड सालिकराम गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी पुलिस के दक्षिणी जोन के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में जमीन के फर्जी बैनामे का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सालिकराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की साजिश रची। उसने अपनी पैतृक जमीन, जो उसके पिता के नाम दर्ज थी, को बेचने के लिए फर्जीवाड़ा किया। असली पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपने रिश्तेदार को ही पिता बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा कर दिया और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैनामा करा दिया।

निघासन कस्बे में स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती ये खबर भी पढ़े : निघासन कस्बे में स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती

इसके बाद जमीन सह-अभियुक्तों के नाम चढ़वाकर आगे बेच दी गई। शिकायतकर्ता गुड्डी देवी से करीब 4 लाख रुपये लेकर भी न तो जमीन दी गई और न ही पैसे वापस किए गए।

मामले में थाना मोहनलालगंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई, जिसमें धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। मुखबिर की सूचना पर 6 अप्रैल 2026 को आरोपी सालिकराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

दो दशकों से अधिक समय के बाद बड़ी संख्या में नियुक्त  कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक साथ आठ नए...
पश्चिम बंगाल 
कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

पार्टी की प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

'अमित शाह जवाब दो' के नारों के साथ विपक्ष का संसद परिसर में हंगामा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे...
राष्ट्रीय 
'अमित शाह जवाब दो' के नारों के साथ विपक्ष का संसद परिसर में हंगामा

गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उतरौला (बलरामपुर I मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध...
गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

पार्टी की प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन...
उत्तर प्रदेश 
बसपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार