लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दो मासूम जिंदा जले, 1200 झोपड़ियां जलकर राख, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । राजधानी के विकासनगर सेक्टर-12 स्थित रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। इस अग्निकांड में करीब 1200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, जबकि लापता छह बच्चों में से दो बच्चियों—आयुषी और स्वाती—की मौत की पुष्टि हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। वहीं सीएम योगी ने मामले को संज्ञान लेते हुए हर संभव मदद करने के लिए  अधिकारियों को निर्देश दिये है। 

लापता बच्चों में दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आग लगने के दौरान भगदड़ में दो परिवारों के छह बच्चे लापता हो गए थे। देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान आयुषी और स्वाती के शव बरामद हुए, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

ये खबर भी पढ़े : गन्ने की मिठास ने बढ़ाया बेलरायां का मान,राष्ट्रीय पटल पर चमका खीरी

 मस्जिदनुमा झोपड़ी से शुरू हुई आग, तेजी से फैली

बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे एक मस्जिदनुमा झोपड़ी में आग लगी। शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ियों में रखे ज्वलनशील सामान और घनी आबादी के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

100 से ज्यादा गैस सिलिंडर फटे, मचा हड़कंप

आग के दौरान झोपड़ियों में रखे करीब 100 गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे। तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा और भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घर-बार छोड़कर इधर-उधर भागते नजर आए।

22 दमकल गाड़ियों ने 7 घंटे में पाया काबू

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 10 बजे तक आग पर काबू पाया।दमकल टीम ने आग को चारों ओर से घेरकर बुझाया और आसपास के मकानों तक फैलने से रोका। इस दौरान 24 गैस सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाले गए।घास–फूस के घर, बर्तन, पेड़, सामान...सब कुछ जल गए। 2 बच्चे मर गए। जो बचे हैं, उन्होंने पूरी रात रैन बसेरे/सड़क पर गुजारी है। लखनऊ में एक अग्निकांड ने सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया। बेशक झुग्गी–झोपड़ियां थीं, लेकिन कूड़ा बीनने वालों के लिए उनका आशियाना थीं।

लोगों का आरोप—देरी से पहुंची मदद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बावजूद दमकल और पुलिस मौके पर देर से पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने प्लॉट मालिक पर आग लगवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पथराव भी किया।वहीं घटना के दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने में जुटे रहे, जिससे दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव समेत कई लोग घायल हो गए।

ट्रैफिक जाम, 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार

आग के कारण रिंग रोड, खुर्रमनगर और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रित किया।स्थानीय लोगों के अनुसार आग में दो गाय और करीब 50 बकरियां भी जिंदा जल गईं, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डिप्टी सीएम ने लिया जायजा, जांच के आदेश

घटना की सूचना पर ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए और पीड़ितों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।विकासनगर का यह अग्निकांड राजधानी के सबसे बड़े हादसों में से एक बन गया है। जहां सैकड़ों परिवार बेघर हो गए, वहीं मासूम बच्चों की मौत ने इस त्रासदी को और दर्दनाक बना दिया है। फिलहाल प्रशासन राहत कार्य और जांच में जुटा है, जबकि इलाके में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा आज दोबारा घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बुधवार हुई इस घटना में अब तक दो साल की दो बच्चियों की मौत की पुष्टि हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिकी घरेलू उपलब्धियों को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया...
छत्तीसगढ़ 
20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कूट्टा गांव में अंधविश्वास में एक युवक ने ग्राम प्रधान की निर्मम...
झारखंड 
अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने