गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, 6 बच्चों के लापता होने की आशंका

झुग्गियों में रखे सिलिंडर एक-एक कर कर फटने लगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

धमाकों से इलाके के लोग दहल उठे

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दर्दनाक हादसे में करीब छह बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आग लगते ही झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे तेज धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई।

भारतीय रेल के विकास में आरडीएसओ का योगदान अहम: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ये खबर भी पढ़े : भारतीय रेल के विकास में आरडीएसओ का योगदान अहम: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, जिसके चलते इसे बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक कबाड़ के गोदाम से हुई, जिसके बाद यह तेजी से झुग्गियों में फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंडर इस अभियान में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।

मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने खाने-पीने व रहने का संकट खड़ा हो गया है।फिलहाल, प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्या आज टीम इंडिया से डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

मैनचेस्टर: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू की अटकलों को हवा दे...
खेल 
क्या आज टीम इंडिया से डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: भारत के E20 पेट्रोल को अपनाने की दिशा में पड़ोसी देश भूटान ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए...
भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह

सूर्यास्त देखना सिर्फ खूबसूरत अनुभव नहीं, मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

नई दिल्ली: दिनभर की भागदौड़ के बाद सूर्यास्त देखना सिर्फ आंखों को सुकून ही नहीं देता, बल्कि यह मानसिक और...
लाइफस्टाइल 
सूर्यास्त देखना सिर्फ खूबसूरत अनुभव नहीं, मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल आपूर्ति दोबारा सुचारु होने...
दिल्ली 
अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

उत्तर प्रदेश

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा