यूपी में बढ़ी मनोज सिन्हा की सक्रियता, सियासी गलियारों में हलचल तेज

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी से मुलाकात, दस दिनों में दो बार पहुंचे गांव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

राजेश सिंह

  • संजय सेठ, दिनेश शर्मा एवं भूपेद्र चौधरी से भी हाल में हुई थी भेंट

लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में मिशन 2027 को लेकर सियासी मुद्दे इन दिनों तैरने लगे हैं। इन दिनों कई मुद्दों को लेकर पक्ष एवं विपक्ष में तीखी बहस एवं उत्तेजित बयानों का सिलसिला जारी है। इसी बीच जम्मू काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की मुलाकात को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली एवं लखनऊ के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

मनोज सिन्हा मूलरुप से गाजीपुर के रहने वाले है । गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी उनके घुर विरोधी माने जाते रहे हैं। कई बार दोनों लोगों ने आमने सामने चुनाव लड़ा। हाल में इन दोनों नेताआें की मुलाकात श्रीनगर के जनभवन में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं की मुस्कराते हुए फोटो भी वायरल हो रही है। इससे हलचल बढ़ गयी है। कुछ लोग इसे नये समीकरण की शुरुआत तो कुछ सांसद के नाते भ्रमण कार्यक्रम के तहत इस मुलाकात बता रहे हैं। 

कर्नलगंज नगर पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 सफाईकर्मियों पर अवैध संपत्ति और वसूली के आरोप ये खबर भी पढ़े : कर्नलगंज नगर पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2 सफाईकर्मियों पर अवैध संपत्ति और वसूली के आरोप

इससे पूर्व मनोज सिन्हा की लखनऊ में सांसद संजय सेठ के आवास पर भाजपा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, सांसद डॉ दिनेश शर्मा सहित कई नेताओं से मुलाकात हो चुकी है।  इसके अलावा वह दस दिनों में दो बार अपने पैतृक गांव मोहानपुरा आ चुके हैं। हालाकि वह एक बार यहां पर आयोजित एक कथा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मनोज सिन्हा की छवि एक बेहतर परफारंमेस नेता के रुप में है। वह बीएचयू से अध्यक्ष रहने के बाद वह राजनीति में आये। 

वह गाजीपुर से ही  कई बार सांसद एवं केन्द्र सरकार  में मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में यूपी के मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये, जिसके भी कई कारण बताये जाते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी एवं भरोसेमंद नेताओं में से एक है। इसीलिए उन्हें जम्मू काश्मीर का उप राज्यपाल बनाया गया। उन्होंने यहां पर 100 दिनों का नशामुक्त अभियान चलाया जिसमें स्वयं कई पदयात्राओं तक में शामिल हुए। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर उनका पुर्नवास तथा कारोबार में लिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। इस अभियान की सराहना कई मंचों से भाजपा नेताओं द्वारा की जा चुकी है। सवाल यह है कि मनोज सिन्हा की यूपी में बढ़ती सक्रियता के पीछे क्या कारण है यह तो भविष्य के गर्भ में हैं, लेकिन चर्चाएं तेज हो गयी है। 

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष हर विभाग की कमेटिंया गठित करता है जिसमें सांसदों को शामिल किया जाता है। यह समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करती है। इसी कड़ी में गाजीपुर सांसद जम्मू काश्मीर गये होंगे और उनकी मुलाकात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से हो गयी।  वहीं सपा महासचिव राम गोविंद चौधरी का कहना है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है दोनों इंजनों की टकराहट बढ़ रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

गरियाबंद में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बारिश से बचने रुके लोगों पर ढहा जर्जर होटल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र अंतर्गत उरमाल बाजार में रथयात्रा पर्व के दौरान मूसलाधार बारिश से बचने...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बारिश से बचने रुके लोगों पर ढहा जर्जर होटल

धर्म डरा धमकाकर नहीं कराया जा सकता  --निर्भय सागर

फिरोजाबाद,जैन धर्म के पूज्य आचार्य निर्भय सागर महाराज ने गुरुवार को नगर के जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मन्दिर पर...
धर्म डरा धमकाकर नहीं कराया जा सकता  --निर्भय सागर

दिल्ली में मध्य प्रदेश की बड़ी निवेश उपलब्धि, ₹20,193 करोड़ के प्रस्ताव से 27,592 रोजगार की उम्मीद

भोपाल। मध्य प्रदेश ने नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित भारत टेक्स-2026 तथा "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्य...
कारोबार  मध्य प्रदेश 
दिल्ली में मध्य प्रदेश की बड़ी निवेश उपलब्धि, ₹20,193 करोड़ के प्रस्ताव से 27,592 रोजगार की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को रांची को दो नई सौगात...
झारखंड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

उत्तर प्रदेश

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। किशोरी बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक