“बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र  संजीव त्यागी,  जिलाधिकारी संतकबीरनगर,  आलोक कुमार  एवं  पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर  संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद संतकबीरनगर में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से प्रारम्भ किया गया।* प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 16 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मेहंदावल थाना परिसर, संत कबीर नगर में किया गया।
प्रशिक्षण में जनपद के तीन विकास खण्ड मेहंदावल , बेलहरकलां  एवं सांथा से पुलिस विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के कुल 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मेहंदावल  सर्व दवन सिंह एवं थानाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहू–बेटी सम्मेलन महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने-अपने विकास खण्डों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम स्तरीय सुगमकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह में छह विषयगत सत्र आयोजित करेंगे, जिनके माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंधों तथा हिंसा की रोकथाम जैसे विषयों पर सामुदायिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी ये खबर भी पढ़े :  जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बहू–बेटी सम्मेलन के उद्देश्य, संचालन की प्रक्रिया तथा ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद, सक्रिय रूप से सुनने, सही प्रश्न पूछने तथा समुदाय के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने का अभ्यास समूह चर्चा, भूमिका-अभिनय (रोल प्ले), केस स्टडी एवं अन्य सहभागी गतिविधियों के माध्यम से कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की समझ का मूल्यांकन किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण को पूरी तरह सहभागी एवं व्यवहारिक बनाया गया। इसमें समूह चर्चा, भूमिका-अभिनय, गतिविधि आधारित अभ्यास, केस स्टडी तथा अनुभव साझा करने जैसी प्रशिक्षण विधियों का उपयोग किया गया, जिससे प्रतिभागी न केवल विषयवस्तु को समझ सकें, बल्कि ग्राम स्तर पर बहू–बेटी सम्मेलन का प्रभावी संचालन भी कर सकें।
यूनिसेफ के मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी* ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, प्रशिक्षण की रूपरेखा, प्रशिक्षण के उद्देश्य तथा कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास करना, उन्हें विषयगत जानकारी एवं सहभागी प्रशिक्षण विधियों से सशक्त बनाना तथा ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने हेतु तैयार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि बहू–बेटी सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना तथा हिंसा की रोकथाम के लिए समुदाय को सक्रिय रूप से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक अपने-अपने विकास खण्डों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे, जो आगे प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित करेंगे।
प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला,  सुमन मिश्रा,   राजेश कुमार सिंह  एवं प्रमोद त्रिपाठी  ने विभिन्न विषयों पर सहभागी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विकास खण्डों में बहू–बेटी सम्मेलन का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को रांची को दो नई सौगात...
झारखंड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

“बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

संत कबीर नगर, पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र  संजीव त्यागी,  जिलाधिकारी...

आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त