अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने गयी एलडीए की टीम पर हमला,जोनल अधिकारी घायल

चिलौला गांव में लगभग 5,000 वर्गफिट क्षेत्रफल पर अवैध दुकानें ध्वस्त कर रही थी टीम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सुशांत गोल्फ सिटी में बना है अवैध निर्माण

  • लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने अचानक किया हमला
  • पथराव में जोनल अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी चोटिल
लखनऊसुशांत गोल्फ सिटी में गुरूवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए अचानक पथराव कर दिया। जिसमें जोनल अधिकारी समेत अभियंता व कर्मचारी चोटिल हो गये। 
 
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद एलडीए के अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला द्वारा 02 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। 
 
एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कासिम बाबा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-चिलौला में लगभग 5,000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था।जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी गुरूवार दोपहर अपनी टीम के साथ स्थल पर कार्रवाई करने पहुंचे। जिसमें प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह भी अपनी टीम के साथ सहयोग में उपस्थित थे।
 
प्रवर्तन दल द्वारा जेसीबी व पुकलैंड के माध्यम से अवैध दुकानों को ढहाया जा रहा था। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र रावत व दीपू यादव भीड़ को एकत्रित करके मौके पर पहुंच गये। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जेसीबी, पुकलैंड, डम्पर, बोलेरो समेत अन्य सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये। पथराव में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य कर्मचारियों को चोटें आयी हैं। 
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रवर्तन जोन-1 में तैनात अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की तरफ से नरेन्द्र रावत, दीपू यादव समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना