उप निबंधक कार्यालय में सर्वर ठप होने से कार्य बाधित, वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ सरोजनीनगर स्थित बिजनौर उप निबंधक कार्यालय में शनिवार को सर्वर पूरी तरह ठप हो गया, जिससे रजिस्ट्री संबंधी सभी कार्य बाधित हो गए। इससे नाराज वकीलों ने ऑफिस का आधा शटर गिराकर कामकाज बंद करा दिया और विरोध प्रदर्शन किया।
 
सर्वर की समस्या के कारण कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बीते गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से ही सर्वर में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, जिससे रजिस्ट्री से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। शनिवार सुबह सर्वर पूरी तरह बंद हो जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। इससे कार्यालय में दस्तावेजों के पंजीकरण सहित सभी जरुरी काम रुक गए।वकीलों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सर्वर की यह समस्या कोई नई बात नहीं है।
 
लंबे समय से तकनीकी खामियों के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।वकीलों के अनुसार, बार-बार सर्वर ठप होने से वकीलों के साथ-साथ आम नागरिकों का भी समय और धन बर्बाद हो रहा है।वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन