बिना पहचान किए कर दिया अंतिम संस्कार, हापुड़ में भड़के परिजन—दो दरोगा सस्पेंड

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हापुड़। हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। बिना शिनाख्त किए एक युवक का अंतिम संस्कार कर दिए जाने से नाराज परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव माधापुर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत एक अप्रैल को पुराने बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान तीन अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

एफएच मेडिकल कॉलेज में किये गये फल वितरण  ये खबर भी पढ़े : एफएच मेडिकल कॉलेज में किये गये फल वितरण

बताया गया कि पुलिस ने शव की पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान चार अप्रैल को मृतक के पिता ऋषिपाल ने थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

शुक्रवार को जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए।कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस और अस्पताल के बीच समन्वय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस