जनपदीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर बना चैंपियन
विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
बस्ती - किसान इंटर कॉलेज भानपुर में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक रोशनी पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के कुल 8 बालक एवं 4 बालिकाओं ने जिम्नास्टिक की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग में छोटू ने प्रथम, अभिनव वरुण ने द्वितीय तथा सूफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में काजल प्रथम, ब्यूटी द्वितीय तथा सरगम तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गणेश कुमार पाण्डेय, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, हीरालाल, संजय पाण्डेय, अवधेश सिंह, राम सनेही प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
