बिनगवां मौरंग मंडी में दूसरे दिन भी चला केडीए का बुलडोजर, पंद्रह बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ दूसरे दिन भी बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-तीन में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में बिनगवां मौरंग मंडी क्षेत्र में लगभग पंद्रह बीघा में विकसित की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान महेश यादव द्वारा आराजी संख्या-172, 173 में लगभग चार बीघा, सतेन्द्र यादव द्वारा आराजी संख्या-308 में लगभग पांच बीघा तथा राजेन्द्र यादव और राजेश यादव द्वारा आराजी संख्या-404, 405 में करीब छह बीघा क्षेत्र में कराई गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।

संभावित बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : संभावित बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान बिजली के खंभे, बाउंड्रीवाल और डिमार्केशन को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। ध्वस्तीकरण अभियान में तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया।

विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माण और प्लाटिंग भी चिन्हित की गई हैं, जिनके खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में अवर अभियंता अमरनाथ सिंह यादव, केडीए प्रवर्तन दल, पूर्व सैनिक बल और सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस मौजूद रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

नई दिल्ली। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बुलियन मार्केट में नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 14,799 लोग प्रभावित, 106 लोगों की मौत

मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का...
मध्य प्रदेश 
मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी, लिखित आश्वासन पर अड़े

मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन

प्रयागराज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मत्स्य...
उत्तर प्रदेश 

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी