दो साल के लिए बंद होगा कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कानपुर: कानपुर और फर्रुखाबाद के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी जाम से राहत दिलाने के लिए रेलवे अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की तैयारी के चलते कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट करीब 2 साल के लिए प्रभावित रहेगा। इस दौरान 50 से ज्यादा ट्रेनों के पहिए थम सकते हैं, जबकि कई ट्रेनों का रूट भी बदला जाएगा।

रेलवे ने मंधना से अनवरगंज तक एलिवेटेड डबल रेलवे ट्रैक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड से 730 दिनों का ब्लॉक मांगा है। इसके लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक बंद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ये खबर भी पढ़े : हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

50 से ज्यादा ट्रेनें होंगी प्रभावित
इस रूट पर हर दिन 50 से अधिक एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर और मालगाड़ियां चलती हैं। निर्माण कार्य के दौरान कई ट्रेनों को निरस्त किया जा सकता है, जबकि कुछ ट्रेनों को फर्रुखाबाद, शिकोहाबाद और इटावा होकर डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों के सफर का समय भी बढ़ सकता है।

जाम से राहत देगा एलिवेटेड ट्रैक
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह एलिवेटेड ट्रैक करीब 15.52 किलोमीटर लंबा होगा और 17 मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। इससे शहर के कई रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगे और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम होगी। शहर के लोगों को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

बनेगा अटल स्टेशन
इस प्रोजेक्ट के तहत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक एलिवेटेड ‘अटल स्टेशन’ भी बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

शुरू हुआ जमीन का सर्वे
प्रोजेक्ट का काम संभाल रही राजस्थान की कंपनी रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (RIPL) ने ट्रैक के आसपास टोपोग्राफिकल सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे के जरिए जमीन की ऊंचाई, चौड़ाई और आसपास की संरचनाओं का 3D मैप तैयार किया जाएगा, ताकि ट्रैक निर्माण सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत हो सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान