जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, जले हुए नोट प्रकरण के बीच उठाया कदम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके दिल्ली स्थित आवास में जले हुए नकदी नोट मिलने के मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी। इसी बीच उन्होंने यह फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति वर्मा ने अपना त्यागपत्र द्रौपदी मूर्मू को भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि अत्यंत पीड़ा के साथ वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल को सम्मानजनक बताया।

हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान ये खबर भी पढ़े : हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान

आग की घटना के बाद सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिले थे। इस घटना के बाद मामला चर्चा में आया और इसकी जांच शुरू की गई।घटना के समय न्यायमूर्ति वर्मा और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। वे मध्य प्रदेश गए हुए थे, जबकि घर में उनकी बेटी और मां मौजूद थीं।

जांच के दौरान हुए प्रशासनिक कदम

मामले के सामने आने के बाद न्यायमूर्ति वर्मा का तबादला दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। साथ ही उन्हें न्यायिक कार्यों से भी अलग रखा गया था।भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजీవ खन्ना ने इस प्रकरण की जांच के लिए 22 मार्च 2025 को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था, जो मामले की जांच कर रही है।इस मामले को लेकर संसद में भी हलचल रही और कुछ सांसदों ने न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने के लिए नोटिस दिया था। ऐसे में महाभियोग की संभावना के बीच उनका इस्तीफा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल...
उत्तराखंड 
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

सुरक्षा कर्मी ने आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर गाड़ी तक पहुंचाया  अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान...
मनोरंजन 
आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की बढ़ी दीवानगी, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे : योगी

-सीएम की बड़ी घोषणा-भरतपुर भरतकुंड नगर पंचायत के नाम से जाना जाएगा भदरसा नगर पंचायत, मां ज्वाला के नाम पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे :  योगी

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती