जौहर यूनिवर्सिटी किसी एक शख्सियत की नहीं,बल्कि पूरे हिंदुस्तानी समाज की साझी विरासत:सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:शनिवार को समाजवादी पार्टी के रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। ​मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर रामपुर या आसपास के क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति राजनीति नहीं करना चाहता।यह शैक्षणिक संस्थान पूरे हिंदुस्तानी समाज का है,जहाँ हिंदू,मुस्लिम,सिख और ईसाई सभी धर्मों के हजारों बच्चे एक साथ मिलकर अपना भविष्य संवार रहे हैं।सरकार  ​संस्थानों को शख्सियत से न जोड़ें जैसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सभी धर्मों के बच्चे एक साथ  तालीम हासिल करते हैं,ठीक वैसे ही इस यूनिवर्सिटी में भी सर्वसमाज के बच्चे पढ़ते हैं।विश्वविद्यालयों को किसी एक शख्सियत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा सकारात्मक और पॉजिटिव सियासत करते हैं।

हमारी पार्टी की हमेशा यह कोशिश रही है और आगे भी रहेगी कि तालीमी इदारों को राजनीति से पूरी तरह दूर रखा जाए।यूनिवर्सिटी से जुड़े जो भी प्रशासनिक या कानूनी मामले चल रहे हैं,उन्हें आपसी संवाद और कानूनी दायरे में रहकर बेहतर तरीके से हल किया जाना चाहिए,ताकि संस्थान के काम-काज में कोई बाधा न आए।​सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि हम बिल्कुल यह नहीं चाहेंगे कि यूनिवर्सिटी का एक प्लास्टर भी गिरे।यह संस्थान लोगों की गाढ़ी कमाई और कड़ी मेहनत से बना है।हम सभी शिक्षा के इस इबादतखाने की इज्जत और इसका एहतराम करते हैं।​यह यूनिवर्सिटी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी और अखिलेश यादव की सरपरस्ती में मोहम्मद आज़म ख़ान की कड़ी मेहनत और कोशिशों से कायम की गई थी।इसके निर्माण से लेकर आज तक पूरी पार्टी और यहाँ तक कि बाहर के लोगों ने भी हमेशा इसे अपना पूरा समर्थन और हिदायत दी है।सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की अपनी कुछ मजबूरियां रही होंगी,जिसके कारण हम गेट पर ही रुके हैं।चूंकि यहाँ छात्र पढ़ रहे हैं,इसलिए हम व्यवस्था में कोई डिस्टर्बेंस पैदा करने नहीं,बल्कि यूनिवर्सिटी के वकार को बुलंद करने आए हैं।मीडिया के साथी भी सकारात्मक सोच के साथ तालीमी इदारों को बचाने के पक्ष में हैं।

सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तीन दिन पूर्व स्टाफ में हुए विवाद के बाद चारो स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रॉमा से हटाकर वार्डो में लगाया  ये खबर भी पढ़े : सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तीन दिन पूर्व स्टाफ में हुए विवाद के बाद चारो स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रॉमा से हटाकर वार्डो में लगाया 

​अंत में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दोहराया कि जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर रामपुर की जनता में कभी कोई मतभेद नहीं था,न है और न ही आगे रहेगा।पूरा रामपुर सर्वधर्म समभाव के साथ इस शिक्षा के केंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।इस दौरान उनके साथ सर्वसमाज के वरिष्ठ नेता जिनमें बदन सिंह यादव,सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा,पंडित छत्रपाल शर्मा,अनीता यादव,हाफिज अब्दुल सलाम,अतर सिंह कोटिया,तेजेन्द्र सिंह बिर्क,सपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर,रामबहादुर सागर,धीरेन्द्र यादव,नरेश यादव,रोहित सागर,महल सिंह,सगीर मेंबर,तस्लीम पहलवान,फारूक प्रतिनिधि टांडा,रफीक प्रधान,प्रेम शंकर दिवाकर,हाफिज नूरी,डॉ मकतूब अहमद मुन्ना,बिलासपुर नगर पालिका परिषद अथर खा,याक़ूब खान,हाजी अय्यूब,​डॉ० मेंहदी हसन,शफाकत अली प्रधान,अनवार हाजी,​जमील सैफी,नासिर शेख,​डॉ उवैस खान,डा०रियासत,​डा० अब्दुल सलाम,शहर प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश दिवाकर,एडवोकेट अरशद पाशा,आसिफ अली​,युवा नेता सैफ,मास्टर अख्तर अली,जुबैर,इश्तेकार,अनस खान,रियाज पाशा एडवोकेट,रफी तुर्की आदि शामिल थे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार