सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तीन दिन पूर्व स्टाफ में हुए विवाद के बाद चारो स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रॉमा से हटाकर वार्डो में लगाया
फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 3 दिन पूर्व हुए परमानेंट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बीच विवाद में अस्पताल प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेकर चारों स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रॉमा सेंटर से हटाकर वार्डों में लगा दिया है।
तीन दिन पूर्व परमानेंट स्टाफ मनीषा राय , ज्योति और वीरेश सिंह व शैलेश के मध्य मरीज को दवा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके दौरान मनीषा द्वारा वीरेश के ऊपर अनर्गल आरोप लगाये गये थे, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ।इसमे पुलिस को भी ट्रॉमा सेंटर आना पड़ा था। जब मामला काफी बिगड़ गया तब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश गोयल तथा सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन के द्वारा चारों स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए अलग-अलग वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया। जिसमें मनीष राय को महिला सर्जरी विभाग ज्योति को टीवी वार्ड और वीरेश सिंह को एचडीयू वार्ड तथा शैलेश को एम आई सीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। शनिवार की प्रातः एक टीम जिला अस्पताल आई और उन्होंने चारों लोगों के अलग-अलग बयान दर्ज किये हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
