अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी अर्पण ने मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी और श्रीलंका में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली अर्पण कन्नौजिया ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसढ़ में कक्षा 12 की छात्रा अर्पण ने अपने पदक मुख्यमंत्री को दिखाते हुए बताया कि वह चार वर्ष की आयु से ही नियमित रूप से योगाभ्यास कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
 
सीएम योगी का आशीर्वाद लेने के बाद अर्पण ने बताया कि उनकी इस सफलता में विद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकीं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन इं. संजीव कुमार ने कहा कि अर्पण की उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और निरंतर अभ्यास के माध्यम से ही निखारा जा सकता है। विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी खेल व योग जैसे क्षेत्रों में छात्रों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि योग न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन भी सिखाता है, जो आज के समय में हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

मालाखेड़ा रोड पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर। युवक दिनेश की मौके पर मौत, माता-पिता गंभीर घायल। घायलों का...
राजस्थान 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है