अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहर :डॉ पुष्कर मिश्र

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय द्वारा विशेष प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय द्वारा पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ एवं ऐतिहासिक कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निदेशक डॉ० पुष्कर मिश्र द्वारा दरबार हॉल में किया गया।

इस अवसर पर प्रदर्शनी में पुस्तकालय एवं संग्रहालय में संरक्षित विभिन्न दुर्लभ कलाकृतियों,पांडुलिपियों,चित्रों तथा ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ० पुष्कर मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय न केवल ज्ञान एवं शोध का प्रमुख केंद्र है,बल्कि यह भारतीय संस्कृति,कला एवं इतिहास की अमूल्य धरोहरों को संरक्षित रखने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कहा कि संग्रहालय किसी भी समाज को उसकी विरासत याद दिलाने के लिए बनाया जाता है और हमारे पास जो संग्रह है,विशेषकर जो पांडुलिपियाँ हैं,वे केवल पुस्तकालय की वस्तुएँ नहीं,बल्कि संग्रहालय की वस्तुएँ हैं।

युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च ये खबर भी पढ़े : युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

पुस्तकालय के संग्रह में हज़रत अली या इमाम अली के हाथ की लिखी हुई कुरान है जिसकी पूरे विश्व में केवल दो प्रतियाँ हैं—एक हमारे पास है और एक इराक में है।यह ऊँट की खाल पर लिखी हुई है।इसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती,इसलिए इसे अमूल्य कहा जाता है।उसी प्रकार से हमारे पास वाल्मीकि रामायण है,जो पर्सियन भाषा में है,मंगोलिया का इतिहास है,पंचतंत्र है।इन सबकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।अगर कहीं कोई कमी दिखाई देती है,तो उसको दूर करना या संबंधित व्यक्ति को बताना कि इसमें यह कमी रह गई है और इसे ठीक किया जाए।संग्रहालय में रखी किसी भी वस्तु को “लाइव स्टॉक” कहा जाता है क्योंकि ये सजीव होती है,इनमें हमारी संस्कृति,हमारा इतिहास संरक्षित है।

कहा कि हामिद मंज़िल और रंग महल को हम संग्रहालय के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।यह हम सबके सहयोग से ही संपन्न हो पाएगा।इसलिए अपनी जिम्मेदारी और अपने उत्तरदायित्व का एहसास करते हुए,हम अपने कार्य को ठीक प्रकार से करते रहे और इसी दिशा में आगे बढ़ें।हम सबको इस बात का गर्व है कि विश्व प्रसिद्ध रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के हम सब सदस्य हैं,परिवार हैं,और यहाँ कार्य कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल में पहुंचेगा असम  गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ संकट पर अमित शाह ने सीएम हिमंत से की चर्चा, हरसंभव मदद का भरोसा

फर्जी दस्तावेजों से FASTag बनाकर टोल टैक्स से बचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी वाहन नंबर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर FASTag बनाकर टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों से FASTag बनाकर टोल टैक्स से बचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पेपर लीक पर संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी कर पेपर लीक मुद्दे पर विरोध जताया नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर संसद में हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

सपा ने जंतर-मंतर आंदोलन पर सरकार को घेरा, कहा- आंदाेलन दबा रही सरकार

सपा का आरोप: विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
सपा ने जंतर-मंतर आंदोलन पर सरकार को घेरा, कहा- आंदाेलन दबा रही सरकार

छात्र आंदोलन: मुद्दों से भटकती बहस और भविष्य की चिंता - डॉ. सत्यवान सौरभ

जनता का आक्रोश, जवाबदेही की मांग लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन केवल अधिकार नहीं, बल्कि जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम...
विचार मित्र 
छात्र आंदोलन: मुद्दों से भटकती बहस और भविष्य की चिंता - डॉ. सत्यवान सौरभ

उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेजों से FASTag बनाकर टोल टैक्स से बचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी वाहन नंबर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर FASTag बनाकर टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों से FASTag बनाकर टोल टैक्स से बचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सपा ने जंतर-मंतर आंदोलन पर सरकार को घेरा, कहा- आंदाेलन दबा रही सरकार

सपा का आरोप: विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
सपा ने जंतर-मंतर आंदोलन पर सरकार को घेरा, कहा- आंदाेलन दबा रही सरकार

कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल लखनऊ। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस की बरगलाने और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम

पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस...
उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज में वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम