इंटर्न डॉक्टरों को अब हर माह स्टाइपेंड में 12 हजार से बढ़कर मिलेंगे 25 हजार : ब्रजेश पाठक

नई व्यवस्था में प्रत्येक इंटर्न डॉक्टर को हर महीने 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों में रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्टाइपेंड को 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

यह जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और संबद्ध अस्पतालों में रोटेटिंग इंटर्नशिप कर रहे 20 हजार से अधिक इंटर्न डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था में प्रत्येक इंटर्न डॉक्टर को हर महीने 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़ ये खबर भी पढ़े : कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

108 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

इंटर्न डाक्टरों को पहले 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था। वर्ष 2021 में सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किया था। अब सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए इसे 25 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इस तरह मौजूदा स्टाइपेंड की तुलना में 108 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं वर्ष 2021 के मुकाबले अब इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने 13 हजार रुपये अधिक मिलेंगे।

अस्पतालों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इंटर्न

रोटेटिंग इंटर्नशिप के दौरान एमबीबीएस और बीडीएस छात्र अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे मरीजों की देखभाल के साथ ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं और रात्रिकालीन ड्यूटी में भी अपनी सेवाएं देते हैं। ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में भी इंटर्न डॉक्टर मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

इंटर्न डॉक्टर स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों को संभालने और चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका