स्मार्ट मीटर: एसएमएस से मिलेगी सूचना, रविवार व अवकाश में नहीं कटेगा कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री का शक्ति भवन मीटिंग में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला,जीरो बैलेंस पर भी बिजली आपूर्ति जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर पर रोक, 45 दिन तक नहीं होगा डिस्कनेक्शन

लखनऊ प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवनमें आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। ऊर्जा मंत्री ने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति जब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती और उसकी जांच नहीं हो जाती, तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी।

मंत्री ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर अभी तत्काल में लगे हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि तथा उसके बाद 30 दिन यानी कुल लगभग 45 दिन तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है कि जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी अधिकतम 3 दिन या रुपये 200 तक (2 किलोवाट भार तक) विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

भीषण गर्मी में पशुओं के लिए लाइफलाइन बनेंगे सरोवर -उप मुख्यमंत्री  ये खबर भी पढ़े : भीषण गर्मी में पशुओं के लिए लाइफलाइन बनेंगे सरोवर -उप मुख्यमंत्री 

उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5-स्तरीय डै अलर्ट प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत होने पर पहला, 10 प्रतिशत पर दूसरा, बैलेंस समाप्त होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पूर्व चौथा तथा डिस्कनेक्शन के बाद पांचवां संदेश भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त मंत्री ने निर्देश दिए कि रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में बैलेंस नेगेटिव होने पर भी किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

फाइलेरिया संक्रमण के लिए गांवों में होने जा रहा है सर्वे ये खबर भी पढ़े : फाइलेरिया संक्रमण के लिए गांवों में होने जा रहा है सर्वे

बैठक में अपर मुख्य सचिव/ अध्यक्ष आशीष गोयल, डीजी विजलेंस जय नारायण सिंह, सभी डिस्कॉम के एमडी सहित अन्य सभी जनपदस्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें: खन्ना ये खबर भी पढ़े : बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें: खन्ना

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

नोएडा। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी में अब तक 5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्रांतर्गत गंगनहर में नहाते समय दो युवक डूब गए। एक युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

मप्रः नगरीय विकास विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य शासन के जनहितैषी संकल्पों के अनुरूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शासकीय कार्यों में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः नगरीय विकास विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी

कानपुर। पुदीना एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है जो गर्मियों के मौसम में गैस, अपच, अम्लता और पेट संबंधी अन्य समस्याओं...
उत्तर प्रदेश 