पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां: योगी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बरेका मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक संतुलन का भी उदाहरण बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। काशी विश्वनाथ धाम के विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर सुविधाओं ने शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के कारण आज काशी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।
ये खबर भी पढ़े : दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड से ब्लॉक परिसर बदहाल योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल विकास में बाधा डालने का प्रयास करते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास के साथ खड़ी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
