गणतंत्र दिवस भारत के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है:स्वतंत्र देव

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह,,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

गोरखपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में भव्य, अनुशासित और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। देशभक्ति के वातावरण में आयोजित इस समारोह की शुरुआत प्रथम परेड कमांडर अरुण कुमार एस द्वारा मुख्य अतिथि को परेड की सलामी देने के साथ हुई।

मुख्य अतिथि के आगमन पर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज गोरखपुर एस.एस. चनप्पा एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ पूरे परेड ग्राउंड में देशभक्ति का संचार हो गया। इसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।
एसएसपी ने एडीजी, डीआईजी, मंडलायुक्त, डिस्ट्रिक्ट जज व डीएम को किया सम्मानित
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस.एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था, न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय की सराहना की गई।
*परेड कमांडरों को स्मृति चिन्ह, जवानों को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया*

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस  ये खबर भी पढ़े : अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

प्रथम परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस,द्वितीय परेड कमांडर सहायक  पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा,तृतीय परेड कमांडर साजिद अली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने  कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के आत्मसम्मान, स्वाभिमान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ है और युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा, “भारत किसी व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की चेतना है। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।”
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को न झुकने और न मिटने देने का संकल्प जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई, विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी, सेना, किसानों और श्रमिकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व को दिशा देने वाला अग्रणी राष्ट्र बनेगा।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद गोरखपुर के कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी मुख्य अतिथि स्वतंत्रता दिवस सिंह ने सभी को सम्मानित किया जिनमें *सम्मानित होने वालों में*
निरीक्षक/उपनिरीक्षक स्तर
फिरोज अहमद – निरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मुहम्मद राशिद खां – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक)
विजय प्रताप सिंह – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक व प्रशस्ति पत्र)
अनिल कुमार तिवारी – निरीक्षक (पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र)
बृजेश कुमार सिंह – निरीक्षक (उत्कृष्ट सेवा पदक)
राजकुमार चौधरी – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
रामानंद मिश्र – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
मो. हसीन – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
बलराम पाण्डेय – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
पतिराम – उपनिरीक्षक (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
अन्य कर्मचारी 11. विनीत कुमार श्रीवास्तव – उ0नि0 (पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र)
12. अरविंद राय – उ0नि0 (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
मुख्य आरक्षी 13. फूलदेव – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
14. अवनीश कुमार यादव – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
15. अजय कुमार सिंह – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
16. प्रमोद कुमार प्रजापति – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
17. मनोज कुमार सरोज – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
18. मो. सोहेल खां – मुख्य आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
19. रंजीत कुमार – मुख्य आरक्षी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
रिपुन्जय – आरक्षी (उत्कृष्ट सेवा पदक)

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी  ये खबर भी पढ़े : कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन*

 शाहजहांपुर: महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर ये खबर भी पढ़े :  शाहजहांपुर: महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक सुनीता सिंह द्वारा किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री राजकुमार सिंह, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, विधायक प्रदीप शुक्ला, सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, डीएम ,एसएसपी की श्रीमति जी सम्मानित की।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात...
झारखंड 
पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

उत्तर प्रदेश

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा