'भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2' : गाजियाबाद में विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण का भव्य संगम

19 राज्यों के युवाओं की सहभागिता, तरुण चुघ का आह्वान – ‘वैज्ञानिक सोच से सशक्त होगा विकसित भारत 2047’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। भारत की गौरवशाली वैज्ञानिक परंपरा और विकसित राष्ट्र के संकल्प को समर्पित भव्य कार्यक्रम 'भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी – चैप्टर 2' का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को जानकी भवन, रामलीला ग्राउंड, कवि नगर, गाजियाबाद में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के 19 राज्यों से आए युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को एक व्यापक और प्रेरणादायक आयाम दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की। 

बिजनौर में बड़े बदलाव का दावा: विकास की 12 साल की गौरवशाली यात्रा पेश ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में बड़े बदलाव का दावा: विकास की 12 साल की गौरवशाली यात्रा पेश

वैज्ञानिक विरासत से आधुनिक उपलब्धियों तक का प्रेरक संदेश

सोकपिट बिना बने छतों पर केवल पेंटिंग बनाकर किया दर्जनों सोकपिटों का हुआ भुगतान ये खबर भी पढ़े : सोकपिट बिना बने छतों पर केवल पेंटिंग बनाकर किया दर्जनों सोकपिटों का हुआ भुगतान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में भारत की प्राचीन वैज्ञानिक विरासत, आधुनिक उपलब्धियों और वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने प्राचीन काल से ही गणित, खगोल विज्ञान, आयुर्वेद और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विश्व को नई दिशा दी है।

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए  ये खबर भी पढ़े : डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।

युवाओं में वैज्ञानिक सोच जगाने का संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन एवं आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विभिन्न सत्रों के माध्यम से वक्ताओं ने भारत की वैज्ञानिक यात्रा, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों तथा भविष्य की अपार संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं विधायक अजीतपाल त्यागी, कार्य समिति सदस्य नदीम कुरैशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सफल आयोजन के सूत्रधार

कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं सफल आयोजन युवा मोर्चा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत वत्स त्यागी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बेंगलूरु टीम ने जीता खिताब

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक सत्रों में कर्नाटक के बेंगलूरु से आई टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा आयोजन

उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

मोंटेरे। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में स्वीडन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, दौसा, टोंक समेत कई...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

दुर्गापुर में उद्योग विकास पर प्री-बजट बैठक, उद्यमियों ने रखीं निवेश चुनौतियां

पश्चिम बर्दवान। राज्य में उद्योग और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम दुर्गापुर के सिटी...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर में उद्योग विकास पर प्री-बजट बैठक, उद्यमियों ने रखीं निवेश चुनौतियां

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

खान इंस्टीट्यूट हमले के मामले में रौशन आनंद को मिली जमानत, पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत

पटना। ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। खान इंस्टीट्यूट...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान इंस्टीट्यूट हमले के मामले में रौशन आनंद को मिली जमानत, पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

शाहजहांपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत