मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों को बांटे गए कार्ड

सरोजनीनगर तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

शिक्षकों, शिक्षामित्रों व रसोइयों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड 

  • सीएम के संबोधन से मिली योजना की जानकारी  

सरोजनीनगर । सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित बिजनौर तहसील में बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया । 

विकासखंड सरोजनीनगर के तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वाराणसी से हुए शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत लाभार्थी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। विकासखंड सरोजनीनगर के बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़ी रसोइयां मौजूद रहीं। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और योजना के उद्देश्य एवं लाभों की जानकारी प्राप्त की। 

 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील ये खबर भी पढ़े :  पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

1002261256

सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख बंथरा सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर अंकित शुक्ला तथा खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. यादव ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। योजना शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक चिंताओं से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी तथा समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा । प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी सोच का परिणाम है, जिससे हजारों शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को सीधे लाभ मिलेगा । इस अवसर पर राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक राजभर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ट्रांसपोर्ट नगर शाखा के शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, प्रकाश चंद्र तिवारी, उदय प्रताप सिंह, संजय यादव, शुचिता त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट