जिला चिकित्सालय में 343 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण,हरित ऊर्जा को बढ़ावा
मुजाहिद खां
रामपुर:जिला चिकित्सालय में ओ.एम.सी. पावर प्राइवेट लिमिटेड,गुडगाँव द्वारा स्थापित 343 किलोवाट क्षमता के ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट का लोकार्पण शहर विधायक आकाश सक्सेना,मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दीपा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर शहर विधायक ने कहा कि यह परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि सोलर पावर प्लांट के संचालन से जिला चिकित्सालय की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी,जिससे बिजली व्यय में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।यह पहल हरित ऊर्जा को अपनाने और सतत विकास के प्रति जनपद की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान 3 टी.बी. ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली भी वितरित की गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि चिकित्सालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आभा ऐप के माध्यम से पर्चा निर्माण की व्यवस्था लागू की गई है तथा निकट भविष्य में चिकित्सालय में ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बिजेंद्र सिंह,सौरभ,इसरार,अनुभव भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
