अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर गुरुवार सुबह कोर्ट जाते समय अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में वकील दीवानी न्यायालय जौनपुर से लाइन बाजार थाना पहुंच गए। अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने भारती नगर गंगा पट्टी स्थित आवास से बाइक से दीवानी न्यायालय जा रहे थे।

इसी दौरान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इंग्लिश क्लब के पास पहले से घात लगाए तीन अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से उनके सिर के पीछे जोरदार हमला कर दिया।हमला इतना गंभीर था कि उनका सिर फट गया और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीली कोठी की तरफ फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य अधिवक्ताओं की मदद से घायल अधिवक्ता को तत्काल लाइन बाजार थाने लाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।घटना की जानकारी मिलते ही बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने मामले की कड़ी निंदा की। उन्होंने थानाध्यक्ष लाइन बाजार से फोन पर वार्ता कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

फर्जी मुकदमों और प्रताड़ना से आजिज किसान ने खाया जहर, मौत से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : फर्जी मुकदमों और प्रताड़ना से आजिज किसान ने खाया जहर, मौत से मचा हड़कंप

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे और कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।वहीं मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के के सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के...
राष्ट्रीय 
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते बुधवार को मौसम विभाग ने पांच जिलों में अति भारी बारिश...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए...
हिमाचल 
सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा