बरेली पुलिस के बड़े फेरबदल में कई थानों-चौकियों की बदली कमान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बरेली,। उत्त्तर प्रदेश के जनपद बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ) अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों समेत 46 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं । जारी आदेश के बाद कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारियां भी बदल गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से थाना शीशगढ़ में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से प्रेमनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक श्रीनिवास को मीरगंज से कैंट थाने भेजा गया है। कई चौकी प्रभारियों की तैनाती भी बदली गई है। पुनीत कुमार को भुता से हटाकर ढकिया डाम चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि रविराज पावड़िया को ढकिया डाम से चौकी चौराहा कोतवाली भेजा गया है। राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सुदीप बघेल को शाहबाद चौकी और आशीष कुमार को सीबीगंज थाने में तैनात किया गया है।

कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा ये खबर भी पढ़े : कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

इसके अलावा अजय शर्मा को सद्भावना चौकी, लोकेश तोमर को देवरनियां चौकी, गौरव कुमार अत्री को टीपी नगर चौकी और हरेंद्र प्रताप सिंह को बभिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बारादरी क्षेत्र की मॉडल टाउन चौकी का प्रभार सौरभ डेढ़ा को सौंपा गया है। वहीं जितेंद्र कुमार को मढ़ीनाथ और रविंद्र सिंह को करगैना चौकी भेजा गया है।

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन। ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंजलि सिसौदिया को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की नई प्रभारी बनाया गया है। दयानंद को केंद्रीय कारागार चौकी, ऋषि मित्र को बेवल बसंतपुर चौकी तथा अखिल प्रताप सिंह को आंवला थाने में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइंस से अलग-अलग थानों और शाखाओं में भेजा गया है। शुभम कुमार को प्रेमनगर से आंवला और विजय सिंह तेवतिया को देवरनियां से क्योलड़िया थाना स्थानांतरित किया गया है।

डीएम द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नई तैनातियों से थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। अपराध नियंत्रण के साथ जनता को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित भीकम कॉलोनी में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका काजल अपने...
हरियाणा 
फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बरगी के समीप सोमवार दोपहर...
जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

उत्तर प्रदेश

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बस्ती - योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र में गन्ना फसल को लेकर अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं केंद्र एवं...
उत्तर प्रदेश 
ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव