देवरिया: ट्रेन में मानव तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को बचाया गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से ट्रेन में तीन नाबालिगों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बीती रात जारी प्रेस नोट में बताया कि यह सफलता ट्रेन संख्या 15909 में छपरा से गोरखपुर के बीच स्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान अर्जित की गई। स्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जिरादेई स्टेशन के पास जनरल कोच में दो नाबालिग लड़कियां, एक नाबालिग लड़का और दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि दोनों आरोपित उन्हें शादी और मजदूरी का झांसा देकर गुवाहाटी से दिल्ली होते हुए कश्मीर ले जा रहे थे। यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर पार कराकर भारत लाया गया था।

  देवरिया में विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए कई खिलाडी ये खबर भी पढ़े :  देवरिया में विश्व साइकिल दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए कई खिलाडी

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सद्दाम हुसैन (26) और जाहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन (38) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से म्यांमार निवासी बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे और मानव तस्करी में संलिप्त थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने सभी को देवरिया के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (AHT) के सुपुर्द कर दिया। वहां पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) व विदेशी अधिनियम 1946 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया। बचाए गए नाबालिग लड़के को गोरखपुर के राजकीय बाल सुधार गृह में भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिग लड़कियों को बाराबंकी के नारी संरक्षण गृह में सुरक्षित रखा गया है।

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत ये खबर भी पढ़े : दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

गीता कपूर : मशहूर कोरियोग्राफर और टीवी रियलिटी शो की जज गीता कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा शादी को...
मनोरंजन 
 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

महिलाओं को किस उम्र एग फ्रीज करवा लेने चाहिए?

एग फ्रीज: आजकल महिलाएं देर से शादी करने लगी है। बदलती लाइफस्टाइल कई बीमारियों को भी पैदा कर रही है।...
लाइफस्टाइल 
महिलाओं को किस उम्र एग फ्रीज करवा लेने चाहिए?

बना लें दही बैंगन की सब्जी, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे बूढ़े सभी

दही बैंगन की सब्जी : बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग नाक मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप भी...
खाना पकाना 
बना लें दही बैंगन की सब्जी, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे बूढ़े सभी

ये है भारतीय नारी! ब्रेन स्ट्रोक के मरीज पति को पीठ पर उठाकर हॉस्पिटल लाई

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक पत्नी अपने पति को पीठ पर...
नारी व बाल जगत 
ये है भारतीय नारी! ब्रेन स्ट्रोक के मरीज पति को पीठ पर उठाकर हॉस्पिटल लाई

रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार

जमुई : बिहार के जमुई में 19 वर्षीय युवक ने पूर्णिया जिला की रहने वाली पांच बच्चों की मां से...
बिहार 
रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार, पति और 5 बच्चों को छोड़कर महिला फरार

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*।