पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार रुपये

जौनपुर में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बताई उनकी अहम भूमिका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार को कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया समेत अधिकारी व रसोइया मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ बच्चे, खिलता बचपन—सही पोषण से प्रदेश रोशन’ रही। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पीएम पोषण योजना के रसोइया विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। वहीं वर्ष में एक बार साड़ी या ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है।

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह ये खबर भी पढ़े : 3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

उन्होंने बताया कि जिले में पीएम पोषण योजना के तहत कुल 8,325 रसोइया कार्यरत हैं। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 15 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि सरकार रसोइयों के हित में लगातार कार्य कर रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कहा कि शेष सभी रसोइयों का पंजीकरण एक माह के भीतर पूरा कर उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में तेजी आएगी।कार्यक्रम में संगीता सरोज, कुसुम, छोटेलाल यादव समेत 15 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड वितरित किए गए। रसोइयों ने सरकार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साेमवार काे मध्य...
मध्य प्रदेश 
सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक कचरा डंपिंग साइट का विशाल ढेर ढह गया। हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...
राष्ट्रीय 
हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी