नौतपा में बढ़ी गर्मी, आयुर्वेद ने बताया बचाव का प्राकृतिक मार्ग

सही आहार, पर्याप्त जल और संतुलित दिनचर्या से लू व डिहाइड्रेशन से बचाव संभव - प्रो. डॉ. नवीन सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच “नौतपा” का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा वर्ष का सबसे गर्म समय माना जाता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और लगातार नौ दिनों तक तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। वर्ष 2026 में नौतपा लगभग 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहने की संभावना है।
इस संबंध में प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि आयुर्वेद में ग्रीष्म ऋतु को “पित्त बढ़ाने वाली ऋतु” माना गया है। इस दौरान शरीर में पित्त दोष बढ़ता है, जल की कमी होने लगती है तथा थकावट, कमजोरी, जलन और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी शरीर की रस धातु को प्रभावित करती है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि आधुनिक विज्ञान भी इस अवधि को स्वास्थ्य की दृष्टि से संवेदनशील मानता है। अधिक तापमान के कारण शरीर का प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक, लो ब्लड प्रेशर, अत्यधिक पसीना, त्वचा संबंधी समस्याएं और एसिडिटी जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने नौतपा के दौरान शीतल एवं हल्के आहार को अपनाने की सलाह दी। खीरा, तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, बेल का शरबत, सौंफ पानी, छाछ, जौ का पानी और मूंग दाल जैसे पदार्थ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। इसके साथ ही गुलकंद, मिश्री, आंवला और सीमित मात्रा में एलोवेरा रस भी लाभकारी बताए गए हैं।
उन्होंने लोगों को अत्यधिक मसालेदार भोजन, तला-भुना खाना, अधिक चाय-कॉफी, शराब, धूम्रपान तथा खाली पेट धूप में निकलने से बचने की सलाह दी। बहुत ठंडा फ्रिज का पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह के अनुसार नौतपा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय सिर ढककर निकलें, सूती वस्त्र पहनें तथा बार-बार पानी, ORS या नींबू पानी का सेवन करते रहें। पर्याप्त नींद और आराम भी शरीर को संतुलित रखने के लिए आवश्यक है।
उन्होंने आयुर्वेदिक दिनचर्या में चंदन, गुलाब जल, ठंडे पानी से आंखें धोने तथा पैरों के तलवों में घी लगाने को लाभकारी बताया। साथ ही चेतावनी दी कि तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, अत्यधिक प्यास, शरीर का बहुत गर्म होना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि नौतपा केवल गर्मी का समय नहीं बल्कि शरीर की सहनशक्ति की परीक्षा भी है। यदि इस दौरान संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाई जाए तो शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान रखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

स्मार्टफोन बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल कई शानदार फोन बाजार में आ...
टेक-मित्र 
जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

ऐसे मामलों के बाद इलेक्ट्रिक वाहन पर ग्राहकों का उठा भरोसा उत्तराखंड। के रुड़की से इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ा एक...
उत्तराखंड 
इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा