इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई, मामला अन्य पीठ को स्थानांतरित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रयागराज। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में दायर Contempt Application (Civil) No. 2817/2026 में आज सुनवाई हुई। यह याचिका आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज द्वारा न्यायालय के पूर्व आदेशों दिनांक 27.02.2026 एवं 25.03.2026 की कथित अवहेलना को लेकर दाखिल की गई है।

याचिका में स्वयंभू/कथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि प्रतिवादीगण द्वारा न्यायालय के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना की गई तथा न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया।

यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : यूपी में बारिश बनी आफत, 16 की गई जान, तापमान में गिरावट दर्ज

आज यह मामला कोर्ट नंबर 9 में फ्रेश केस के रूप में सूचीबद्ध था। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने स्वयं उपस्थित होकर इन पर्सन अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। उन्होंने न्यायालय के समक्ष पूर्व में प्राप्त सुरक्षा संबंधी धमकियों एवं पाकिस्तान से मिली धमकी का भी उल्लेख किया तथा कहा कि उन्हें लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है।

सुनवाई के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण को अन्य पीठ/ब्रांच के समक्ष सूचीबद्ध किए जाने हेतु स्थानांतरित कर दिया गया। अब अगली तिथि पर मामले की पुनः सुनवाई नई पीठ के समक्ष होने की संभावना है। याचिकाकर्ता  आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद का नहीं बल्कि न्यायालय की गरिमा, विधि के शासन एवं सनातन धार्मिक परंपराओं की रक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रतिवादीगण के कृत्य “Direct Interference with Administration of Justice” की श्रेणी में आते हैं, जो अवमानना न्यायालय अधिनियम, 1971 के अंतर्गत दंडनीय हैं। वादी पक्ष ने माननीय उच्च न्यायालय से प्रतिवादियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। मामले को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों में भी व्यापक चर्चा बनी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर